- Hindi News
- रेलवे अफसर कर्मचारियों ने की सूर्यनगरी एक्स. की सफाई
रेलवे अफसर-कर्मचारियों ने की सूर्यनगरी एक्स. की सफाई
जोधपुर | जोधपुररेल मंडल पर चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा, रेल प्रबंधक अभयकुमार गुप्ता आदी ने सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिब्बों को साफ किया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीजल मनीष राजवंशी ने इंजन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा जवानों ने आरपीएफ लाइन की सफाई की। प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार आरपीएफ लाइन से करीब 15 ट्रॉली कचरा हटाया गया।
आजयहां होगी सफाई : मंगलवारसुबह 6 से 8:30 बजे तक राई का बाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी में श्रमदान होगा। शाम को 6 से 7 बजे तक स्टेशन पर शेल्टर को साफ किया जाएगा।
डीआरएम ने कर्मचारियों के साथ मिलकर डिब्बों इंजन की सफाई की।