- Hindi News
- बड़ली के पास गड्ढ़े में दफनाया मिला युवक का सड़ा गला शव
बड़ली के पास गड्ढ़े में दफनाया मिला युवक का सड़ा-गला शव
जोधपुर | राजीवगांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बड़ली के पास सुनसान स्थान पर एक गड्ढ़े में युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव करीब सात पुराना लग रहा है। पुलिस काे आशंका है कि किसी ने इसकी हत्या कर यहां दफनाया है। शव को शिनाख्तगी के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि बड़ली के पास सुनसान स्थान पर सोमवार सुबह लोगों ने एक गड्ढ़ा देखा। जिसे कुछ पत्थरों से ढंका हुआ था। लोगों को कुछ गड़बड़ लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढ़े पर से पत्थर हटाए। बाद में मिट्टी निकालनी शुरू की, तो नीचे एक युवक का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास गांव में लोगों से पूछताछ कर शव शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है।