पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड ने किया श्रमदान पौधरोपण

स्काउट गाइड ने किया श्रमदान पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्काउट गाइड ने किया श्रमदान पौधरोपण

उत्तरपश्चिम रेलवे भारत स्काउट गाइड की ओर से केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को 50 स्काउट गाइड ने रेलवे डीएस कॉलोनी में श्रमदान कर पौधरोपण किया। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रूपेश सिंघवी ने बताया कि एक कर्मचारी एक वृक्ष अभियान के तहत रेलकर्मियों को पौधरोपण स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एससी गुप्ता ने पार्क में जंगली घास संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर रामगोपाल सांखला, विवेकशील, विजय, मनीष थानवी रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

शिविरमें 52 युवाओं ने किया रक्तदान

श्रीकालका माता मित्र मंडल की ओर से मदेरणा कॉलोनी स्थित श्री कालका माता मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह चौहान ने बताया कि शिविर में 51 युवाओं ने क्तदान किया। मुख्य अतिथि गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष ओमसिंह भायल थे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष करणसिंह राठौड़, राजू, रामनिवास भाटी, शिवकुमार सोनी विकास खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

जनजागरणअभियान के बैनर का विमोचन

हल्लाबोल मंच की ओर से से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान जोधपुर स्वच्छ पॉलीथिन मुक्त हो बैनर का विमोचन सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने किया। अध्यक्ष अमित व्यास ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण सोमवार को वार्ड नंबर 35 में चलाया जाएगा। इस दौरान आनंदसिंह सोलंकी, संजू व्यास, सुनील ओझा, पुखराज जैन, प्रेमप्रकाश सोनी, शिवकुमार व्यास भींयाराम सुथार उपस्थित थे।

मावड़ियोंकी घाटी विस्तार कार्य का लोकार्पण

सार्वजनिकनिर्माण विभाग की ओर से मावड़ियों की घाटी पर यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ी करने के कार्य का लोकार्पण सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने किया। उन्होंने कहा कि सूरसागर क्षेत्र का विकास ही मेरा ध्येय है। इस दौरान हिम्मताराम भाटी, श्यामसुंदर पुरोहित, सूरज रांकावत, मोहनलाल चौहान, हनवंतसिंह शेखावत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।