पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर में 118 मरीज लाभान्वित

चिकित्सा शिविर में 118 मरीज लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा शिविर में 118 मरीज लाभान्वित

लाॅयंसक्लब जोधपुर मेहरानगढ़ की ओर से मसूरिया स्थित महेश्वरी भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष शीला जोशी ने बताया कि शिविर में फिजीशियन डॉ. मीना पुरोहित, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवेक खेतानी, डॉ. अफशां कुरैशी, एक्युपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. राजेश पुरोहित ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। शिविर में 118 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में महेश्वरी भवन अध्यक्ष भंवरलाल चंडक, सचिव कैलाश मूथा, संरक्षक राधेश्याम धूत, सुखदेव मूथा, मदन राठी, जयनारायण लदड़, क्लब सचिव चंद्रा सुराणा, कोषाध्यक्ष सुमन गांधी, प्रवीणलता, रामकिशोर ओझा, वंकटसिंह ने सहयोग किया। इसी तरह मुस्लिम मेडिकल वेलफेयर सोसायटी की ओर से जूनी बागर चौक स्थित आलोक पब्लिक स्कूल में हड्डी नेत्र रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कौशल ने मरीजों की जांच कर दवा दी। इस दौरान छोटू खान, मो. अली खोखर, जयंत सांखला, राजेंद्र जोशी का सम्मान किया गया।