- Hindi News
- गाड़ियों को पंक्चर कर बैग लूटने के आरोपी रिमांड पर
गाड़ियों को पंक्चर कर बैग लूटने के आरोपी रिमांड पर
जोधपुर | गांवोंसे शहर में खरीदारी करने आने वाले व्यापारियों की गाड़ियों को पंक्चर कर बैग लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट के माल की बरामदगी अन्य वारदातों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सरदारपुरा थाना एसआई सहदेव ने बताया कि शनिवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने गाड़ियों से बैग लूटने वाले महामंदिर नट बस्ती निवासी शेरसिंह रवि नट को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पूर्व शहर में गत 15 दिनों में गांवों से शहर में खरीदारी करने आए पदमाराम जाखड़ की गाड़ी से 1 लाख 25 हजार, बख्तावरमल जैन की गाड़ी से 2 लाख 78 हजार महावीरचंद की गाड़ी से 22 हजार रुपए से भरा बैग चोरी हो गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि तीनों वारदात में एक ही हुलिए के आरोपी थे।