पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मेद क्लब की बैठक अायाजित

उम्मेद क्लब की बैठक अायाजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागरिक सहकारी बैंक की बैठक

जोधपुरनागरिक सहकारी बैंक की साधारण सभा अध्यक्ष हरिगोपाल राठी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि बैंक के कोर बैंकिंग सर्विस का कार्य पूरा हो गया है। बैंक ने ग्राहकों के लिए अपने खाते में रोकड़ बैंक की किसी भी शाखा में जमा करवाने निकालने की सुविधा और आरटीजीएस/एनईएफटी की सुविधा शुरू की गई है। बैठक में सदस्यों को दस प्रतिशत लाभांश देने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।


उम्मेद क्लब की बैठक अायाजित

उम्मेदक्लब की वार्षिक साधारण सभा रविवार को प्रथम उपाध्यक्ष शैलेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में हुई। भंडारी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। क्लब के सचिव विनोद सिंघवी ने बताया कि सभा में 80वीं साधारण सभा के कार्य वृत्त पारित किए गए। बैठक में स्वीमिंग पूल निर्माण के साथ अन्य सुझावों पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष पंकज कुमार भंडारी ने वार्षिक खाते प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया। सभा का संचालन गौर भंडारी ने किया।