लोहरा सेठिया राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
जोधपुर | नईदिल्ली स्थित अध्यात्म साधना केंद्र में आयोजित समारोह में बच्छराज सेठिया कल्याण मित्र अध्यक्ष अणुव्रत ग्राम भारती संस्थान विनयपुरम जोधपुर के शिक्षाविद् ओमप्रकाश लोहरा सदस्य अणुव्रत महिला शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय विनयपुरम को सम्मानित किया गया। सेठिया का 28 वर्ष तक संस्थान की निष्काम समर्पित सेवा करने और लोहरा का महिला शिक्षा उन्नयन महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान हुआ। समारोह में प्रेमसिंह तलेसरा, रतनलाल खाब्या, लक्ष्मीलाल बाफना इंद्रमल हींगड़ा भी सम्मानित हुए।