पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स के लिए धमकाने आदेश का प्रचलन निराशाजनक: कोठारी

टैक्स के लिए धमकाने आदेश का प्रचलन निराशाजनक: कोठारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | इनकमटैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य एवं कर सलाहकार बीएम कोठारी ने कहा कि छोटी-मोटी गलतियों पर ही मुकदमा चलाने की धमकियां आदेश देने का प्रचलन आयकर जैसे विभाग में बढ़ता जा रहा है। यह प्रवृत्ति निराशाजनक है। करदाता स्वयं को आहत महसूस करते हैं। वे इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में लघु उद्योग भारती टैक्स बार एसोसिएशन जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित डायरेक्ट टैक्स सेमिनार को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।

मुख्य अतिथि शहर विधायक कैलाश भंसाली ने कहा कि स्वेच्छा से कर का भुगतान करना राष्ट्र की सेवा है। केंद्र राज्य सरकार भी कर संबंधी मुकदमे कम करना चाहती हैं, क्योंकि राजस्थान हाईकोर्ट में लगभग तीन लाख मुकदमे लंबित हैं। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश मित्तल ने लघु उद्योगों का राष्ट्र विकास में महत्व बताया। दिल्ली के कर सलाहकार कपिल गोयल ने टीडीएस की व्याख्या की। चर्चा में घनश्याम ओझा, राजेंद्र राठी, सोहन भूतड़ा, ओपी माहेश्वरी, देवेंद्र डागा, अनिल अग्रवाल, विनोद जौहरी, प्रकाश छाजेड़, केएल माथुर सहित अनेक उद्यमियों कर सलाहकारों ने भाग लिया। संचालन टैक्स बार एसोसिएशन, जोधपुर के सचिव सीए वीपी डागा ने किया।

आजआएंगी केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण

इंडियाइंडस्ट्रियल फेयर 2014 का समापन मंगलवार को होगा। इस अवसर पर समापन सत्र की मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य उद्योग एवं वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी। अध्यक्षता राजस्थान के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं बाल विकास राज्य मंत्री अरुण चतुर्वेदी करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया होंगे।

जोधपुर | इनकमटैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य एवं कर सलाहकार बीएम कोठारी ने कहा कि छोटी-मोटी गलतियों पर ही मुकदमा चलाने की धमकियां आदेश देने का प्रचलन आयकर जैसे विभाग में बढ़ता जा रहा है। यह प्रवृत्ति निराशाजनक है। करदाता स्वयं को आहत महसूस करते हैं। वे इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में लघु उद्योग भारती टैक्स बार एसोसिएशन जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित डायरेक्ट टैक्स सेमिनार को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।

मुख्य अतिथि शहर विधायक कैलाश भंसाली ने कहा कि स्वेच्छा से कर का भुगतान करना राष्ट्र की सेवा है। केंद्र राज्य सरकार भी कर संबंधी मुकदमे कम करना चाहती हैं, क्योंकि राजस्थान हाईकोर्ट में लगभ