- Hindi News
- पूरक परीक्षा के लिए दुगुने शुल्क के साथ आवेदन का आज अंतिम मौका
पूरक परीक्षा के लिए दुगुने शुल्क के साथ आवेदन का आज अंतिम मौका
जोधपुर | पूरकपरीक्षा में शामिल होने के लिए मंगलवार को एक और अवसर दिया गया है। इसमें जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय सहित जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों के सभी संबद्ध महाविद्यालयों में जेएनवीयू एमडीएसयू पाठ्यक्रम से संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम एलएलबी फाइनल का कोई परीक्षार्थी आवेदन करने से वंचित रह गया है तो वह दुगुने परीक्षा शुल्क के साथ आॅनलाइन आवेदन कर सकता है। कुलसचिव गोविंदसिंह चारण ने बताया कि वंचित परीक्षार्थी दुगुने परीक्षा शुल्क के साथ मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा शुल्क का चालान संबंधित बैंक में जमा करवाकर पूरक परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी (प्रिंट कॉपी) परीक्षा शाखा में व्यक्तिगत रूप से मंगलवार को ही जमा करवाएं। गौरतलब है कि परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं।
पाठ्यक्रमकी जानकारी दी
जाेधपुर | इग्नूविवि के क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र में कॅरिअर काउंसलिंग आयोजित की गई। इस दौरान इग्नू के निदेशक डॉ. अजयवर्धन आचार्य ने इग्नू के कोर्स के बारे में जानकारी दी।