पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा पर शोभायात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

दशहरा पर शोभायात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम सीईआे ने दिए समस्याएं सुधारने के निर्देश

जोधपुर|नगरनिगम सीईओ हरिसिंह राठौड़ ने विजयादशमी के दिन फतेहपोल से रावण का चबूतरा मैदान तक निकाली जाने वाली रामजी की सवारी के रास्ते में आने वाली समस्याओं का बुधवार को जायजा लिया और समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न इलाकों के लोगों ने समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। सीईओ ने लटकते बिजली के तारों को ठीक करने के लिए जोधपुर डिस्कॉम के अफसरों से बातचीत की। निगम सीईओ मेला अधिकारी शहर आयुक्त सुखराम चौधरी के साथ फतेहपोल से रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में मिलने वाले लोगों से भी मुलाकात करते हुए समस्याओं को सुना। उन्होंने समुचित सफाई के लिए मुख्य सफाई निरीक्षकों को पाबंद किया और क्षतिग्रस्त मेनहोल सीवरेज को सुधारने के लिए अभियंता शाखा को निर्देश दिए। उन्होंने सवारी के रास्ते में रहे अवरोधकों को भी हटाने को कहा।