पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर की गलियों में पर्यटकों पर हमले की कोशिश की थी आतंकियों ने

जोधपुर की गलियों में पर्यटकों पर हमले की कोशिश की थी आतंकियों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्ट से यूं खिलखिलाते निकले आतंकी

इंडियनमुजाहिदीन नेटवर्क के मार्च माह में जोधपुर में पर्दाफाश के बाद गुरुवार को राजस्थान एटीएस द्वारा पेश चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। आतंकियों के स्लीपर सेल ने राजस्थान मॉड्यूल बनाना शुरु किया तो हर गतिविधि के लिए जोधपुर को केंद्र बना लिया था। आतंकियों ने यहां से देश में आतंकी हमलों की प्लानिंग, बम बनाने की प्रैक्टिस, रैकी और विदेशी पर्यटकों पर हमले की साजिश प्रयास का सिलसिला चला दिया। 10 आतंकियों के खिलाफ पेश चार्जशीट में अन्य कई तथ्य शामिल हैं। जोधपुर को केंद्र बनाने के प्रति इनमें इतना भराेसा था कि मोहम्मद मारूफ ने जोधपुर को ही सबसे मुफीद समझा। पाक आतंकी रियाज भटकल को संदेह था, मगर मारूफ ने बताया कि यहां पुराने आतंकियों को शरण मिल चुकी है इसलिए विश्वास करें। फिर रियाज ने यहां स्लीपर सेल बना डाली। सेल के मार्फत उन्होंने आतंकी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू को भी जोधपुर में छुपाया। जमीन तैयार करवाई जोधपुर के ही अशरफ ने। छह युवकों को भी शामिल किया। यहीं से सामग्री जुटा बम बनाने का अभ्यास शुरू किया। आगरा-दिल्ली से बॉर्डर तक की रैकी शुरू हो गई। शेष| पेज 13 (सिटी फ्रंट पेज भी पढ़ें)











10आतंकियों की चार्जशीट, 2 की बाद में और 3 का इंतजार :

- एटीएस ने गुरुवार को जो चार्जशीट पेश की है उसमें जोधपुर का बरकत, साकिब, अशरफ, जहीर हक, मोहम्मद जावेद, मशरफ इकबाल और आबिद अंसारी शामिल है। इसके अलावा मोहम्मद वकार अजहर पाली का, मोहम्मद मारूफ सीकर का और मोहम्मद अमार बिहार-झारखंड का रहने वाला है।

- राजस्थान में आईएम की गतिविधियां बढ़ा कर जेहाद के लिए भर्ती करने वाले तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और जिया उर रहमान उर्फ वकास अभी दिल्ली जेल में हैं। उनके लिए वारंट जारी हो चुका है, जब वे राजस्थान एटीएस को सौंपे जाएंगे तब पूछताछ के बाद उनकी चार्जशीट पेश होगी।

- भारत में आतंकी हमला करने की साजिश रचने वाले इकबाल भटकल रियाज भटकल पाकिस्तान में हो सकते हैं। राजस्थान माॅड्यूल तैयार करने वाला मोहम्मद अता भी वहीं का है। इन तीन की गिरफ्तारी संभव नहीं है, इसलिए उनकी तफ्तीश जारी रहेगी।

फैक्ट फाइल:

125 पेज की चार्जशीट पेश हुई

96 पेज में चार्ज, शेष गवाह-दस्तावेज सूची

98 गवाह शामिल किए हैं चार्जशीट में

2294 पेज के साक्ष्य-दस्तावेज भी पेश किए