पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वैलर की हत्या के विरोध में पाली बंद, पुलिस ने भांजीं लाठियां

ज्वैलर की हत्या के विरोध में पाली बंद, पुलिस ने भांजीं लाठियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें मंगलवार रात सरेआम ज्वेलर दीपक सोनी की गोली मार हत्या करने एवं बीच बचाव करने आए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीपसिंह ऋषिपालसिंह कुंपावत पर फायरिंग करने की घटना के विरोध में बुधवार को पाली पूरी तरह बंद रहा। सुबह कई जगहों पर दुकानें बंद कराने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस और लोगों से झड़पें हुईं।

बांगड़ कॉलेज के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज प्राइवेट बसों में तोड़फोड़ का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ा। घटना के विरोध में लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए शहर में बाजार, बैंक पेट्रोल पंप बंद रहे। यहां तक कि कई बैंकों ने अपने एटीएम भी बंद कर दिए। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस और आरएसी के जाब्ते के साथ स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की एक कंपनी व्रज के साथ शहर में गश्त करती रही। साथ ही जोधपुर आईजी सुनील दत्त भी पाली में ही कैंप कर कानून व्यवस्था पर नजर रखे रहे। इस बीच बुधवार दोपहर पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद ज्वेलर दीपक सोनी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि घटना के वक्त ज्वेलर को नजदीक से गोली मारी गई, जो उसकी कनपटी को चीरती हुई बाहर निकल गई। शाम को गमगीन माहौल में दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, घटना के 24 घंटे बाद भी फायरिंग कर भागे तीनों नकाबपोश बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। एसपी अनिल टांक ने छह अफसरों की स्पेशल टीम तफ्तीश में लगाई है, जो इस बारे में तहकीकात में जुटी हुई है। सर्राफा व्यापारियों ने गुरुवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की है। शाम को हालांकि शहर में शांति का माहौल था, लेकिन एहतियात के तौर पर देर रात तक शहर में पुलिस के साथ आरएसी, एसटीएफ के जवान गश्त पर तैनात हैं।

पाली| बांगड़ कॉलेज के पास पुलिस को प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए हल्की लाठी चार्ज भी करना पड़़ा।