पौष दशमी मेला 17 को
जैनधर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का जन्म दीक्षा कल्याणक महोत्सव के साथ पौष दशमी मेला 17 दिसंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य मेला नाकोड़ा तीर्थ पर होगा।
चिंतामणी पार्श्व मंडल प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालु अट्ठम (तेला), पंच कल्याणक पूजन, अंग रचना, पूजा-अर्चना, भक्ति भावना, दर्शन वंदन करेंगे। इस दौरान नाकोड़ा तीर्थ पर आचार्य पदम सागर सूरी महाराज आदि साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पौष दशमी का मेला होगा। मंडल के उम्मेद राज रांका आलोक पारख ने बताया कि पार्श्व प्रभू कल्याणक निमित्त 14 दिसंबर को धर्म क्रिया भवन में पूजा-अर्चना, प्रतिक्रमण सहित अनेक कार्यक्रम होंगे।