- Hindi News
- पुष्करणा सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं 21 से
पुष्करणा सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं 21 से
जोधपुर | अखिलभारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की ओर से पुष्करणा खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। परिषद के महामंत्री अमरचंद पुरोहित ने बताया कि सांस्कृतिक आयोजन के तहत दो वर्ग में नृत्य एवं गायन और नौ साल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। महिला समूह की ओर से पारंपरिक श्लील गायन 25 दिसंबर को मिनी ऑडिटोरियम में होगा। पुष्करणा फुटबॅाल प्रतियोगिता 21 से 30 दिसंबर तक उम्मेेद राजकीय स्टेडियम में होगी। वालीबॅाल, कैरम, शतरंज आदि 25 से 30 दिसंबर तक पुष्टिकर स्कूल में आयोजित की जाएगी। टेबल टेनिस प्रतियोगिता 27 28 दिसंबर को पुष्टिकर स्कूल स्थित टीटी कोचिंग सेंटर में होगी। फुटबॉल वालीबॉल प्रतियोगिता की प्रविष्टि 18 दिसंबर तक और कैरम, शतरंज टेबल टेनिस प्रतियोगिता की प्रविष्टि 23 दिसंबर तक दी जा सकती है।