पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब देश में गीता पर महाभारत चल रही है: पुण्यानंद महाराज

अब देश में गीता पर महाभारत चल रही है: पुण्यानंद महाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | किलारोड स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में बुधवार से श्री महारुद्र यज्ञ शुरू हुआ। पहले ही दिन राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, उद्योगपति सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने यज्ञ देवता के दर्शन किए। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरि महाराज ने प्रवचन में कहा कि जीवन में कर्म ज्ञान दोनों जरूरी हैं। ज्ञान से बढ़कर कोई चीज नहीं है, लेकिन सबसे बड़ी कोई चीज है तो वह निष्ठा। अगर कोई व्यक्ति निष्ठावान है तो वह संसार में कभी भी अशांत नहीं हो सकता। पुण्यानंद गिरि महाराज ने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा कि महाभारत से गीता निकली है, लेकिन आज देश में गीता पर महाभारत चल रही है।

21 पंडितों ने महारुद्र यज्ञ में यजमानों से आहुतियां दिलाईं। इस मौके पर पुण्यानंद महाराज ने प्रवचन दिए।