- Hindi News
- दलाई लामा को मिले शांति पुरस्कार की रजत जयंती मनाई
दलाई लामा को मिले शांति पुरस्कार की रजत जयंती मनाई
ग्रहों के अन्वेषण पर सत्र आयोजित
जोधपुर| इंटरनेशनलसेंटर फोर रेडियो साइंस की ओर से आयोजित दो दिवसीय माइक्रोवेव एंटीना प्रोपेगेशन रिमोट सेंसिंग पर 10वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न सत्रों पर अनुसंधान पत्रों पर व्याख्यान किया गया, जिसमें ग्रहों के अन्वेषण का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रो. ओपीएन कल्ला ने चंद्रमा की सतह, क्रेटर, लूनार मिट्टी आर्द्रता चंद्रमा के ध्रुवीकरण व्यवहार के बारे में समझाया। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑन जिओ साइंस एंड रिमोट सेंसिंग आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन डॉ. अकीरा हिगेसे ने किया।
जोधपुर| भारततिब्बत मैत्री संघ की महिला विंग की ओर से बुधवार को वीसीसीई के संयुक्त तत्वावधान में धर्मगुरु दलाई लामा को मिले नोबल शांति पुरस्कार की 25वीं वर्षगांठ मनाई। विंग अध्यक्ष रेशम बाला सहित अतिथियों ने दलाई लामा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान पुष्पा गहलोत, रितिका, विजय राव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में आकाश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।