नांदड़ी में पानी की टंकी का शिलान्यास
स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी
साहित्यकार \\\"बदनाम\\\' को दी भावांजलि
जोधपुर| रेनबोहाउस में शहर के साहित्यकारों ने साहित्यकार रतनलाल शर्मा \\\'बदनाम\\\' को भावांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. शक्तिदान कविया ने कहा कि शर्मा के अवसान से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान हबीब कैफी, डॉ. साजिद निसार, अनिल अनवर, हाशम खान, परशुराम दवे, विमल मेहरा, डॉ. नटवरलाल माथुर, अशफाक अहमद फौजदार, शशि कुमार बिड़ला, दिनेश सिंदल, राजेंद्र कुमार शाह, डॉ. एचके शर्मा, मिस्त्री मोहनलाल, मृदुला श्रीवास्तव, दीपा राव ने भी काव्यांजलि दी।
फैक्ट फाइल
>30 गुणा 30 साइज में टंकी के लिए निगम ने गोशाला में दी जमीन
> 250 एमएम की डीआई लाइन से भरेगी टंकी
> 15,700 मीटर की क्षेत्र में कुल पाइप लाइनें
> 100 से 250 एमएम की पाइप लाइनों का होगा उपयोग
> 20 से 25 हजार लोगों को मिलेगा पेयजल
> 1 साल में पूरा होगा निर्माण कार्य
भास्कर न्यूज.जोधपुर| नांदड़ीमें अगले साल नई टंकी से पेयजल आपूर्ति होगी। नगर निगम की नांदड़ी गोशाला में लगी इस टंकी का शिलान्यास बुधवार को लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने किया। इस टंकी से गोशाला की गायों को भी पीने का स्वच्छ पानी मिलेगा। नांदड़ी क्षेत्र में लंबे समय से लोग को पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके समाधान के लिए पीएचईडी ने करीब 651 लाख रुपए की लागत की योजना बनाकर 20 लाख लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण शुरू करवाया है। शिलान्यास के बाद विधायक पटेल ने कहा कि इस टंकी से टेल एंड पर बसी कॉलोनियों को पीने का पानी मुहैया होगा। इस मौके पर पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रेमसुख शर्मा, अधीक्षण अभियंता शहर कैलाश रामदेव, एक्सईएन गणपत दुग्गड़, स्थानीय सरपंच, उपसरपंच जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।