पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए आयुक्त बोले यूडीएच से क्या पूछना, ये मेरे अधिकार का मामला

जेडीए आयुक्त बोले- यूडीएच से क्या पूछना, ये मेरे अधिकार का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जोधपुर विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित अफसर पूरणाराम बेनीवाल को यूडीएच की अनुमति लिए बिना प्लानिंग विंग में डीटीपी का अतिरिक्त चार्ज देने को जेडीए आयुक्त बीआर चौधरी ने सही बताया है। बुधवार को उन्होंने कहा- मैंने बेनीवाल को अतिरिक्त चार्ज दिया है।
जब भास्कर ने उनसे पूछा कि क्या इस बारे में नगरीय विकास विभाग से आदेश लिया है, इस पर वे बोले- यूडीएच से क्या पूछता? ये तो मेरे अधिकार का मामला है। दूसरी ओर गत 22 अक्टूबर को यूडीएच की ओर से जारी नगर नियोजन सेवा के अफसरों की तबादला सूची के तहत बेनीवाल का तबादला जोधपुर संभाग के एसटीपी ऑफिस में किया गया था। आयुक्त ने बेनीवाल को रिलीव तो कर दिया, लेकिन फाइल में नोट लगाया कि वे यहां का भी कामकाज देखेंगे।