- Hindi News
- राजपरिवार ने मनाया वराह राजे का जन्मोत्सव
राजपरिवार ने मनाया वराह राजे का जन्मोत्सव
उम्मेद भवन पैलेस में बुधवार को सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में पूर्व नरेश गजसिंह की पौत्री वराह राजे का तीसरा जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान राजपरिवार से पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी, हेमलता राजे, शिवराज सिंह गायत्री देवी शिवरंजनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पूर्वनरेश से मिले महापौर ओझा| नगरनिगम के महापौर घनश्याम ओझा ने बुधवार काे पूर्व नरेश गजसिंह एवं हेमलता राजे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व नरेश ने जोधपुर के विकास एवं स्वच्छता अभियान में हर संभव सहयोग देने की मंशा जताई और कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्हाेंने शहर के विकास के लिए अनेक सुझाव दिए।