पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन सामग्री अब 10 तारीख से मिलेगी

राशन सामग्री अब 10 तारीख से मिलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेडीए ने विवेक विहार

से 35 झोपड़े हटाए

राशन डीलरों को अब गेहूं का कोटा एक माह का एडवांस मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में विभागीय व्यवस्था बदलते हुए प्रत्येक माह की 10 से 16 तारीख के बीच उपभोक्ताओं को सामग्री वितरण करने का निर्णय किया गया है। जिला रसद अधिकारी (ग्रामीण) सुरेश पुरोहित ने बताया कि राशन डीलरों को प्रत्येक माह मिलने वाला गेहूं का कोटा अब एडवांस दिया जाने लगा है। इस व्यवस्था में डीलर को गेहूं का कोटा माह के अंतिम तारीख में दे दिया जाता है। ऐसे में डीलर माह में आने वाले पहले पखवाड़े में उपभोक्ताओं को आसानी से वितरण कर सकेंगे। पहले राशन सामग्री का वितरण प्रत्येक माह की 16 से 30 तारीख के बीच होता था।