पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाट्योत्सव में छाया सत्यम‌् शिवम् सुंदरम्

नाट्योत्सव में छाया सत्यम‌्-शिवम्-सुंदरम्

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | शिवमनाट्यालय की ओर से बुधवार को टाउन हॉल में निर्मल उत्सव 2014 का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने सत्यम-शिवम-सुंदरम और कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी साकार की। इस कार्यक्रम में तीन से 20 वर्ष के कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में नाट्यालय की संचालिका गुरु मंजूषा सक्सेना और मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्रसिंह नगर ने दीप प्रज्वलन किया। आगाज सोनाली शर्मा, दीपिका और करिश्मा ग्रुप के द्वारा गणेश स्तुति से किया गया। इस मौके पर कृष्ण जन्म, यशोदा, गोप-गोपियों और विभिन्न प्रसंगों को साकार किया गया। आर्या अग्रवाल, अंशुल गौरी ग्रुप द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। ...भोर भये पनघट पे... मधुबन में राधिका.... डफली वाले.... गौर नंदिनी...पर अच्छी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि ने भरत नाट्यम को सभी नृत्यों का मूल स्रोत बताते हुए प्रतिभागियों को इसमें महारत हासिल करने का संदेश दिया।

शिवम नाट्यालय की ओर से टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव सत्यम्-शिवम्-सुंदरम् की झांकी प्रस्तुत की।