पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीयू के बाहर सैकड़ों का जमावड़ा, बिना पास के मिले लोग

आईसीयू के बाहर सैकड़ों का जमावड़ा, बिना पास के मिले लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सरकार के जश्न के दौरान जिला स्तर पर धरना देगी कांग्रेस।)

जोधपुर. पाली में लूट के दौरान गोली लगने से घायल युवकों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बुधवार को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछीं। उन्होंने इस कांड काे दुखद बताया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार एक साल पूरा होने पर जश्न मना रही है। उन्हें जश्न शब्द पर ही आपत्ति है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। लोगों को बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। दूसरी ओर सरकार जश्न मना रही है।

अस्पताल में भर्ती मरीज युवकों से मिलने के लिए दिनभर नेताओं का दौर चला। वहीं आईसीयू के बाहर भी सैकड़ो लोग जमे रहे। ऐसे में दिनभर में करीब 200 से अधिक लोग आईसीयू में जाकर मिले। उनसे कोई पास नहीं मांगा गया, जबकि दूसरे मरीजों के परिजनों से पास और अन्य कई औपचारिकताओं के चक्कर में मिलने नहीं दिया जाता है। ऐसे में सर्जिकल आईसीयू के रेजिडेंट भी परेशान होकर बार बार गार्ड्स को निर्देश देते रहे, लेकिन नेताओं और अन्य लोगों के आने जाने का क्रम जारी रहा।
प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, मूलभूत सुविधाओं को लोग तरस रहे हैं और भाजपा जश्न मना रही है: पायलट