नेत्र चिकित्सा शिविर 13 दिंसबर से
जोधपुर | चक्षुचिकित्सा सेवा समिति और जिला अंधता निवारण समिति की ओर से 13 14 दिसंबर को नेत्र चिकित्सा शिविर आेसवाल न्याति नोहरे में आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष शरद भंडारी ने बताया कि यह 88वां शिविर होगा। शिविर में डॉ. मोना वैश्य, डॉ. विपुल माथुर, डॉ. जेपी पुरोहित और डॉ. मणिका जैन सेवाएं देंगे।