पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बायोकेमिस्ट्स की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू

बायोकेमिस्ट्स की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एम्समें बुधवार को 41वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया (एसीबीकॉन)-2014 का औपचारिक उद्घाटन निदेशक डॉ.संजीव मिश्रा ने किया। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन बेसिक ऑफ फ्लोसाइटोमेंट्री पर वर्कशॉप हुई, जिसमें दिल्ली एम्स की डॉ. नीता सिंह ने कैंसर डायग्नोस की जांचें उनके तरीकों पर चर्चा की। इस वर्कशॉप में 53 डेलीगेट्स ने भाग लिया। वहीं सीएमई में मुंबई की डॉ.सुचेता पी. डांदेकर ने इंटरग्रेटिंग बायोकेमिस्ट्री इन मेडिकल पर चर्चा की। इसमें 41 डेलीगेट्स ने भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ.प्रवीण शर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का विधिवत उद्घाटन गुरुवार शाम 6 बजे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक और डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च के सचिव डॉ.वीएम कटोच करेंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया का बुधवार को एम्स में औपचारिक उद्धाटन हुआ।

शोधपत्र पोस्टर प्रजेंटेशन आज से | सहआयोजन सचिव डॉ.जयराम रावतानी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए 25 विदेशी 622 भारतीय डेलीगेट्स पहुंचे हैं। ये सभी कोर बायोकेमिस्ट्री से मोल्यूकलर डायग्नोस्टिक तक के विषयों पर अपने पेपर प्रजेंट करेंगे। साथ ही डायबिटीज, कैंसर, अर्थराइटिस, हार्ट डिजीज इंफेक्शन इम्यूनोलॉजी पर विशेष व्याख्यान होंगे।