- Hindi News
- समय पर एडवांस टैक्स जमा करवाने के लिए किया प्रेरित
समय पर एडवांस टैक्स जमा करवाने के लिए किया प्रेरित
15 दिसंबर तक जमा करवाना होगा एडवांस टैक्स
भास्करन्यूज | जोधपुर
आयकरविभाग के आयुक्तों ने बुधवार को बड़े करदाताओं की बैठक लेकर उन्हें 15 दिसंबर से पहले एडवांस टैक्स जमा करवाने के लिए प्रेरित किया। करदाताओं से मुलाकात का यह दौर 12 दिसंबर तक कार्यालय समय में जारी रहेगा।
आयकर आयुक्त प्रथम केआर मीणा द्वितीय ओपी मीणा ने अपने कक्ष में शहर के बड़े व्यवसायी, एक्सपोर्टर उद्यमियों की अलग-अलग बैठक ली। दोनों आयुक्तों ने व्यवसायिक ग्रोथ, हैंडीक्राफ्ट ग्वारगम आदि की एक्सपोर्ट स्थिति, पिछले वर्ष की तुलना में टर्न ओवर, एडवांस टैक्स की पहली दो किस्तों में दिया गया टैक्स के साथ ही इस बार 15 दिसंबर से पहले बनने वाले टैक्स कितना टैक्स जमा करवा रहे हैं, इस बारे में जानकारी ली। करदाताओं को प्रेरित करने का काम जॉइंट कमिश्नर भी अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं।