एआईवाईएफ की बैठक आयोजित
नागौरी गेट स्थित सार्दुल हवेली में बुधवार को ऑल इंडिया यूथ फैडरेशन की साधारण सभा तथा जिला परिषद की बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए त्रिलोक सियोल को जिलाध्यक्ष, परसाराम जाखड़ को जिला सचिव, नेताराम को सह सचिव तथा भारमल बैरड़ को प्रचार प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं प्रदीप सुथार को सह सचिव मनोनीत किया। इस दौरान आगामी 28 दिसंबर को एआईवाईएफ के राज्य सम्मेलन में जोधपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किशोर कुमार व्यास तथा किशन गोपाल, आशीष, द्वारकेश, शैतानाराम उपस्थित थे।