पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवर लोड ओवर हाइट होने पर तीन ट्रेलर सीज

ओवर लोड ओवर हाइट होने पर तीन ट्रेलर सीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत का समय सीमा में हो निस्तारण: पूनिया

परिवहनविभाग के विशेष चैकिंग दस्ते ने ओवर लोड ओवर हाइट पाए जाने पर तीन ट्रेलरों को जब्त किया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर तीनों ट्रेलर चार दिन से विभाग परिसर में खड़े हैं। विभाग से 1 से 10 दिसंबर तक विशेष चेंकिंग अभियान चला रहा है। इसके लिए अलग से इंस्पेक्टरों को नियुक्त किया गया है।

जोधपुर से आए विशेष जांच दल के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सात दिसंबर की सुबह चार बजे तीन ट्रेलरों को जोधपुर चौराहे पर पकड़ा गया था। यह जैसलमेर की ओर जा रहे थे और ओवर लोड होने के साथ साथ ओवर हाइट भी थे। ट्रेलर सहित 49 टन वजन स्वीकृत है लेकिन इनका वजन 76 टन पाया गया। तीनों ट्रेलर हिमाचल प्रदेश से पवन चक्की के लिए जनरेटर लेकर आए हैं। यह जनरेटर काफी बड़े हैं और इनका वजन करीब 60 टन है।

तीनों पर 50-50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है, लेकिन अभी तक किसी ने जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई है। इसलिए सीज हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेलर पर रखे जनरेटर की हाइट स्वीकृत 12 फीट से ज्यादा है इसलिए इस पर भी जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दस दिन में अब तक वे 8 लाख 40 हजार रुपये जुर्माना 11 लाख 50 हजार पुराना टैक्स वसूल चुके हैं। अभियान के तहत किसी प्रकार का लक्ष्य नहीं दिया गया था।