- Hindi News
- वार्ड 59 से 64 के नागरिकों के लिए रूबरू आज
वार्ड 59 से 64 के नागरिकों के लिए रूबरू आज
जोधपुर. दैनिकभास्कर का \\\"स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी\\\" को लेकर \\\"रूबरू\\\' कार्यक्रम रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक सामुदायिक भवन, तिलक नगर प्रथम भदवासिया पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में होगा। यह छठा रूबरू कार्यक्रम सरदारपुरा विधानसभा के वार्ड संख्या 59, 60, 61, 62, 63 64 के लिए होगा। इन वार्डों में मंडोर, बालसमंद, चैनपुरा, मगरा पूंजला आसपास की कॉलोनियां शामिल हैं। दैनिक भास्कर के अब तक पांच रूबरू कार्यक्रम हो चुके हैं। इनमें सूरसागर के 10, सरदारपुरा के 6 आैर शहर विधानसभा के 12 वार्ड शामिल हैं। इस कार्यक्रम में आप अपने विचार साझा कर सकते हैं, ताकि आगामी निगम चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार हो सके।
दोपहर 12 से 2 बजे तक, सामुदायिक भवन, तिलक नगर (प्रथम) भदवासिया पेट्रोल पंप