वायुसैनिक की भर्ती आवेदन 22 तक
जोधपुर. भारतीयवायुसेना में ग्रुप एक्स (तकनीकी) ग्रुप वाई (गैर तकनीकी) ट्रेड के वायुसैनिकों की भर्ती के लिए भारतीय नेपाल के नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने बताया कि इसके लिए चयन परीक्षा अप्रैल-मई 2015 में होगी। इसमें अविवाहित व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 22 सितंबर तक केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड नई दिल्ली पहुंच जाना चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.indianairforce.nic.in देखें।