पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक अधिकारी बन एकाउंट की जानकारी जुटाई और 9100 रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली

बैंक अधिकारी बन एकाउंट की जानकारी जुटाई और 9100 रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर . एकव्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पहले रेलवे कर्मचारी से एकाउंट संबंधी जानकारी ली और फिर एकाउंट से 9100 रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन से ऑनलाइन खरीदारी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि रेलवे कर्मचारी मनजीतसिंह पुत्र अमरीकसिंह एयरफोर्स क्षेत्र में भैरू विलास ए-35 में रहता है। शुक्रवार को उसने पुलिस में रिपोर्ट दी कि गत दिनों उसके मोबाइल पर किसी मोबाइल से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी बताते हुए उससे बैंक एकाउंट से संबंधित जानकारी ली थी। फिर तीन सितंबर को उसके बैंक एकाउंट से 9100 रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली।