पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरी मंजिल से पानी में कूदे, 3 6 साल की बच्चियों को भी नीचे फेंका, तब जाकर बची जान

दूसरी मंजिल से पानी में कूदे, 3 6 साल की बच्चियों को भी नीचे फेंका, तब जाकर बची जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शहर के भीतरी क्षेत्र जूनी मंडी में रहने वाला एक परिवार श्रीनगर में घूमने गया, लेकिन वहां आई बाढ़ में फंस गया। आठ सदस्यों का यह परिवार आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार को दिल्ली सुरक्षित पहुंच गया। परिवार के सदस्यों ने अपने परिजनों को फोन कर आपबीती बताई।

सचिन जैन ने बताया कि उनके पिता नरेंद्रमल जैन ने फोन पर बताया कि गत 6 सितंबर को होटल के बाहर 6 फीट तक पानी गया था। वहां से निकलने के लिए परिवार के एक-एक सदस्य को दूसरी मंजिल से पानी में छलांग लगानी पड़ी। इस दौरान 3 और 6 साल की मासूम बच्चियों को भी दूसरी मंजिल से पानी में फेंकना पड़ा। बच्चियों को नीचे खड़े पिता ने पानी में गिरने से पहले पकड़ लिया। इसके बाद वे पानी में करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर जंगलों में बने एक आर्मी कैंप में पहुंचे। लेकिन वहां 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ होने के कारण उन्हें राहत सामग्री नहीं मिली। चार दिन तक उन्हें भूखे-प्यासे जंगलों में ही रहना पड़ा। इसके बाद आर्मी ने शनिवार को उन्हें हेलिकॉप्टर से दिल्ली पहुंचाया। वे रविवार को जोधपुर पहुंचेंगे।

फोटो- श्रीनगर घूमने गए आठ लोगों के परिवार ने आठ दिन तक किया जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष।