पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स नहीं चुकाने पर दो ट्रेवल्स एजेंसी की एक एक बस जब्त

टैक्स नहीं चुकाने पर दो ट्रेवल्स एजेंसी की एक-एक बस जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. परिवहन विभाग की टीमों ने बकाया टैक्स जमा नहीं करवाने एवं सिटिंग का परमिट लेकर स्लीपर कोच के रूप में बसें चलाने वाली दो ट्रेवल्स एजेंसी की एक-एक जब्त की है। डीटीओ प्रथम सीमा कविया के अनुसार बकाया टैक्स जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ शनिवार को अभियान चला कर दो बसें जब्त की हैं। इनमें लाखों रुपए का टैक्स बकाया था। कविया ने बताया कि उनके इंस्पेक्टर्स की टीमों ने बनाड़, कालवी प्याऊ, पावटा, कल्पतरु, 12वीं रोड सहित कई इलाकों में अभियान चलाया। यह अभियान जारी रहेगा।

55 माल वाहक वाहन सीज : इधर डीटीओ तृतीय नवलकिशोर राठौड़ के अनुसार परिवहन विभाग ने दस दिन विशेष अभियान चला कर ओवरलोड चलने वाले 496 मालवाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान इन वाहनों के मालिकों से 23 लाख रुपए से अधिक पेनल्टी वसूली गई। राठौड़ के अनुसार बजरी, पत्थर सहित ओवरलोड माल ढोने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 441 ट्रक, ट्रोला आदि का चालान किया गया और 55 वाहन सीज किए गए।