अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मेला आज
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मेला आज
भास्करन्यूज. जोधपुर
श्रीअग्रवाल पंचायत की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को पांचवीं रोड स्थित अग्रवाल वाटिका में सुबह 9:30 बजे मेला आयोजित किया जाएगा।
पंचायत के अध्यक्ष अशोक कुमार पित्ति और सचिव जयकिशन सिंहल ने बताया कि इस मौके पर आगंतुकों को एक लक्की कूपन दिया जाएगा। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें जलेबी रेस, चम्मच रेस, बोरी रेस एक मिनट प्रतियोगिताएं प्रमुख होंगी। साथ ही मेहंदी, कशीदा, म्यूजिकल बॉल फैंसी ड्रेस कार्यक्रम भी होंगे। लक्की कूपन के तहत 10 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। मेले के दौरान राजेश बंसल, मानमल गर्ग, शशि गोयल, राजेश गर्ग, कौशल किशोर गोयल, पुरुषोत्तम सिंहल, प्रेममोहन गोयल, राजेश जालानी, पीडी गुप्ता, गणेशलाल पित्ति, आलोक जालानी, नवीन मित्तल, शिवप्रकाश गर्ग, दीपक गोयल, मनीष अग्रवाल, अनिल गर्ग, रामधन मित्तल, संध्या अग्रवाल, मनोज गोयल, मोहित चाचा, प्रहलाद गुप्ता, मोहन किशन सिंहल, कपिल गुप्ता, रमेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल महेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।