पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचमी तिथि का तर्पण संपन्न पितरों को दी जलांजलि

पंचमी तिथि का तर्पण संपन्न पितरों को दी जलांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर सामाजिक सरोकार के तहत शनिवार को पदमसर घाट पर पंडित ओम श्रीराम के सान्निध्य में तर्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर पंचमी तिथि का तर्पण किया गया। जातकों ने अपने पूर्वजों को जलांजलि दी।

पंडित ओम श्रीराम महाराज ने जातकों से कहा कि तर्पण करने से आकाश में पितरों के दर्शन किए जा सकते हैं। पितरों को नक्षत्र भी माना गया है। आकाश में हस्त नक्षत्र दो प्रकार के होते हैं। एक तो मानव के हाथ की पांच अंगुलियों के आकार का जो कन्या राशि के अंतर्गत है। दूसरा भुजा के आकार का। एक अवधारणा यह भी है कि जो मरते हैं, वे कभी-कभी तारों के समान चमकते हैं। यही तारे दिव्य पितरों की श्रेणी में आते हैं। इस दौरान जातकों को पंडित ओम श्रीराम रचित पितृ चालीसा का वितरण निशुल्क किया गया।

दैनिक भास्कर सामाजिक सरोकार के तहत पदमसर घाट पर तर्पण जारी, जातक अपने पितरों को कर रहे हैं तृप्त

पदमसर घाट पर पंचमी तिथि का तर्पण कर जातकों ने पितरों को याद किया।