ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज
जोधपुर. जैनयुवा संघ सोसायटी द्वारा सरदारपुरा स्थित महावीर गेम्स कॉम्पलेक्स में 28वीं राज्यस्तरीय ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार शाम सात बजे होगा। इस मौके पर पार्श्वगायिका संजीवनी प्रस्तुति देंगी।
खेलकूद मंत्री क्षितिज भंडारी ने बताया कि टेबल टेनिस के जूनियर वर्ग में केतन जैन सीनियर वर्ग में प्रशांत मेहता विजयी रहे। टेबल टेनिस के संयोजक राजेश भंडारी तथा प्रायोजक मांगीचंद भंडारी एंड संस थे। शनिवार शाम बच्चों के लिए वन मिनट प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक राजेश सिंघवी के संयोजन में हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया। इस अवसर पर महिलाओं बालिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी हुई। इसमें प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर कदमताल करते हुए कुर्सी के चारों और दौड़ लगाई और मौका मिलते ही कुर्सी पर बैठने लगे। इसके संयोजक मनीष कोठारी निर्णायक अर्चना सबरवाल, अनीता शर्मा ज्योत्सना शर्मा थे।
आजमिलेंगे पुरस्कार : सहखेलकूद मंत्री पंकज सिंघवी ने बताया कि नौ सितंबर से शुरू हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रविवार को होने वाले समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे। पारितोषिक श्याम कुंभट, राशि डेवलपर्स के जसवंतमल, जीतेश मोहनोत सुरेश भारती के सौजन्य से दिए जाएंगे।
पार्श्वगायिका संजीवनी देंगी प्रस्तुति, तैयारियां पूरी
जैन युवा संघ सोसायटी की ओर से सरदारपुरा स्थित महावीर गेम्स कॉम्पलेक्स में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।