पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सौ नकली मेमोरी कार्ड जब्त, चार गिरफ्तार

तीन सौ नकली मेमोरी कार्ड जब्त, चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. पुलिसकमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को चार लोगों से करीब सवा लाख रुपए के 300 नकली मेमेरी कार्ड जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के अनुसार वे दिल्ली से नकली मेमोरी कार्ड लाकर यहां बेचते थे। शुक्रवार को नकली मेमोरी कार्ड बेचने की फिराक में घूम रहे उत्तर प्रदेश के कांडला निवासी शहनवाज, फरद, इरशाद रजी को गिरफ्तार किया। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया।

ज्वैलरीकी दुकान में चोरी

जोधपुर.रातानाडाक्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी ए1 निवासी मोतीलाल पुत्र मांगीलाल ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसकी लोको रोड पर शक्ति कॉलोनी में सुनीता ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने करीब 10 तोला चांदी के आभूषण और करीब 3 तोला सोने के जेवरात चुरा लिए।