पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा में पास करवाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

परीक्षा में पास करवाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शास्त्रीनगर थाने में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्रों से धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के परीक्षा नियंत्रक बी.अरुण कुमार ने शुक्रवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि गत दिनों कुछ छात्रों ने शिकायत की थी कि उनके पास फलौदी के भरोल निवासी मनीराम पुत्र बाबूराम विश्नोई और उसके रिश्तेदार अशोक कुमार विश्नोई ने उन्हें फोन कर परीक्षा में पास करवाने की बात कही थी। आरोपियों ने छात्रों को एक पेपर में पास करवाने के लिए 400 रुपए अपने सिंधी कॉलोनी शास्त्री नगर स्थित एसबीबीजे के एकाउंट में जमा करवाने को कहा। इस पर कई छात्रों ने आरोपियों के एकाउंट में पैसे जमा करा दिए, लेकिन परीक्षा में पास नहीं हुए तो उन्हें ठगी का पता चला।