राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आज
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आज
जोधपुर.जेएनवीयूविज्ञान संकाय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों का संयुक्त शिविर यूसीक प्रांगण में रविवार को आठ बजे आयोजित होगा। विज्ञान संकाय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वर्ष पर्यंत होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
पुनर्मूल्यांकनपरिणाम घोषित करने की मांग
जोधपुर.अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यवाहक कुलसचिव सी.एस.सोलंकी से मिलकर सभी कक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम सात दिवस के भीतर घोषित करने की मांग की। साथ ही बीए बीकॉम प्राईवेट से रेगुलर की तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ाने स्वपोषित पाठ्यक्रम की सूची सोमवार तक जारी करने की भी मांग की प्रतिनिधि मंडल में जिला संयोजक भूपेंद्रसिंह सांकड़ा, मयंक रांकावत, जनकदान चारण, गिरधरसिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
विधायकसूर्यकांता व्यास का सम्मान
जोधपुर.भारतीयजनता पार्टी जोधपुर शहर वार्ड 65 के कार्यकर्ताओं द्वारा सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास को सूरसागर स्थित शांति वाटिका में सम्मानित किया गया। व्यास के राजनीतिक क्षेत्र में 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में संदीप तंवर, घनश्याम मेघवाल, मनमोहन छंगाणी, टायसन चंद्रप्रकाश चौहान, प्रवीण पंवार, नवीन वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिक्षामें संस्कार जरूरी: शर्मा
जोधपुर.केशवनगर स्थित शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्यवक्ता क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शर्मा ने मातृ शक्ति को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बालक को संस्कारित करने घर-परिवार समाज में संस्कारमय वातावरण निर्माण करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आरंभिक स्थिति में विकास होने पर ही छात्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने शिशु मनोविज्ञान के आधार पर शिक्षण की आवश्यकता जताई।
वंदना के पश्चात विद्या मंदिर की प्रिसिंपल कल्पना शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया स्कूल का परिचय करवाया। कार्यक्रम में प्रांतीय शिशु वाटिका