- Hindi News
- स्वामी विवेकानंद के चारित्रिक रास्तों को अपनाने का आह्वान
स्वामी विवेकानंद के चारित्रिक रास्तों को अपनाने का आह्वान
जोधपुर. श्रीपुष्टिकर श्री पुरोहित सूरजराज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय में शनिवार को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। वेल्लूर स्थित स्वामी रामकृष्ण मिशन केंद्र के स्वामी निखिलात्मानंद ने कहा कि नारी को अपने मन को एकाग्रचित रखना चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद द्वारा अपनाए गए चारित्रिक रास्तों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. ओपीएन कल्ला ने की। संचालन समिति के सचिव ओपी लोहरा सहसचिव श्रीपुरोहित रमेश ने स्वामी निखिलात्मानंद महाराज का माल्यार्पण स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषासूदन व्यास ने किया प्राचार्य प्रो. जीआर पुरोहित ने आभार व्यक्त किया।
श्री पुष्टिकर श्रीपुरोहित सूरजराज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में एकदिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।