रक्तदान से बढकर कोई दान नहीं : सोनी
पीपाड़ | रक्तदानसे बढकर कोई दान नहीं है। रक्तदाता रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचा सकते जो अन्य दान एवं परोपकार से बढ़कर होता है यह विचार स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद सोनी ने पीपाड़ शहर में मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में दो युवतियों सहित 33 जनों ने रक्तदान किया। जोधपुर से एमडीएम की टीम ने रक्त संग्रहण किया। रक्तदान शिविर में समिति के ओमप्रकाश बदलिया, मोहनलाल, शरद, सोमदेव, हंसराज,पारसमल, शिवलाल, कमल किशोर रोडा, विकास सहित अन्य लोग मौजूद थे। शिविर समापन पर रक्त संग्रहण टीम के डॉक्टरों का सम्मान किया गया।
पीपाड़. मैढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के शिविर में 33 जनों ने किया रक्तदान।