पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन इंजीनियरिंग को वर्ल्ड क्लास बनाने पर चर्चा

इंडियन इंजीनियरिंग को वर्ल्ड क्लास बनाने पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लें : डीआरएम

इंजीनियरिंगडे पर सोमवार को इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन की ओर से सरदारपुरा स्थित एक होटल में मेकिंग इंडियन इंजीनियरिंग वर्ल्ड क्लास विषयक पर सेमिनार का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन केएमएल माथुर ने शहर के बढ़ते भूजल और देश में पानी की मांग उपलब्धता पर विचार व्यक्त किए। सचिव आरके विश्नोई ने कहा कि आज हमारे देश के इंजीनियरों की धाक विश्व में है। इसलिए अमेरिका जैसा देश के सामने भी हमारे देश के इंजीनियरों ने अपनी इंजीनियरिंग का लोहा मनवाया है। कार्यक्रम में प्रेमसुख शर्मा, नवीन अग्रवाल, कैलाश रामदेव, केएम माथुर के अलावा पीएचईडी इंजीनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन मूथा सचिव पीसी बाफना ने भी विचार रखे।

तकनीकीप्रतियोगिताएं आयोजित

जीतसमूह के जोधपुर इंस्टिट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नाेलाॅजी तथा जीत स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नाेलाॅजी फाॅर गर्ल्स के विभिन्न विभागों में इंजीनियर्स डे के अवसर पर सोमवार को \\\"मेकिंग इंडियन इंजिनियरिंग वर्ल्ड क्लास\\\' विषय पर कई तकनीकी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जीत समूह के रजिस्ट्रार प्रो. (डाॅ.) राकेश कोठारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से पोस्टर मेकिंग, टेक्निकल क्विज, पेपर प्रजेंटेशन, टेक्निकल दमशराज, निबंध लेखन, सर्किट ट्रबल शूटिंग, बिड टु विन, कोलार्ज, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, डिबेट, चार्ट मेकिंग, ऐक्स्टेमपोर, नॉन वर्किंग मोडल प्रोजेक्ट प्रपोजल आदि प्रमुख थे। वहीं, श्री लालबहादुर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को इंजीनियर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. वीएस चौहान ने की। संस्थान के चेयरमैन एमआर चौधरी ने छात्रों को विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से इंजीनियर्स-डे पर सेमिनार का आयोजन किया गया।