जोधपुर. रोडवेजके उदयपुर डिपो से संचालित वोल्वो बस के शनिवार को अपने निर्धारित समय पर नहीं आने से ऑनलाइन करंट बुकिंग से टिकट ले चुके 37 यात्रियों को परेशानी हुई। बाद में उनके हंगामा करने पर उन्हें रिफंड देकर एक्सप्रेस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। खास बात यह है कि बस के खराब होने से नहीं आने की तो सूचना दी गई और ही ऑनलाइन बुकिंग लॉक की गई।
ऐसे में दूरदराज से आए यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। रोडवेज की शाम चार बजे जोधपुर से उदयपुर जाने वाली वोल्वाे बस से जाने के लिए 37 यात्री शनिवार को बस स्टैंड पहुंचे। इनमें से 25 यात्रियों ने ऑनलाइन एडवांस टिकट 12 यात्रियों ने करंट बुकिंग रार्इ का बाग से टिकट खरीदे थे। लेकिन 4 बजे तक वोल्वो बस नहीं आई।
इस पर बस स्टैंड पर इंतजार में खड़े यात्रियों ने प्रबंधक यातायात के कक्ष में संपर्क किया। यहां मौजूद टाइम कीपर जुगल तिवारी ने उदयपुर के जोनल मैनेजर संग्राम सिंह से
मोबाइल पर वोल्वो बस के जोधपुर नहीं आने और यात्रियों के ऑनलाइन बुकिंग से अवगत कराया।
वोल्वो बस के नहीं आने से परेशान यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर यहां मौजूद एटीआई बंशीलाल खत्री, टाइम कीपर वासुदेव शर्मा, छोटूसिंह, बाबूलाल पारासरिया आदि ने यात्रियों से समझाइश कर रिफंड दिलाया।