पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायिक फैसलों में भी रेडियोलॉजिस्ट की राय अहम: जस्टिस व्यास

न्यायिक फैसलों में भी रेडियोलॉजिस्ट की राय अहम: जस्टिस व्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
23वीं राजस्थान रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग कॉन्फ्रेंस शुरू

जोधपुर. राजस्थानरेडियोलॉजिकल एवं इमेजिंग एसोसिएशन और डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर से शनिवार को एक होटल के सभागार में दो दिवसीय 23वीं राजस्थान रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसलों में भी मेडिकल विशेषज्ञों की मदद ली जाती है। रेडियोलॉजिस्ट बीमार व्यक्ति का भविष्य निर्धारित करता है। समारोह की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. केसी अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. आरके आसेरी थे। कॉन्फ्रेंस में डॉ. संगीता, वेदान्ता अस्पताल नई दिल्ली की डॉ. अलका सिंघल, मुंबई के दीपक पाटकर, दिल्ली की डॉ. बीबी ठकुराल, जयपुर के डॉ. मनीष सक्सेना ने जानकारी दी। आयोजन अध्यक्ष डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज रेडियोडाइग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. एएल चौहान ने बताया कि राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में सबसे पहले जोधपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 64 स्लाइस की सीटी स्केन की दो मशीनें लगा जा रही हैं। तीन माह में शुरू होने वाली इन मशीनों में एक मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर दूसरी मशीन महात्मा गांधी अस्पताल में लगेगी।

कांन्फ्रेंस में वक्ताओं ने अपने विचार रखे।