- Hindi News
- हिंदी दिवस पर हुआ साहित्यकारों का सम्मान
हिंदी दिवस पर हुआ साहित्यकारों का सम्मान
बैंकऑफ बड़ौदा की ओर से शनिवार को हिंदी दिवस पर साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक के उप महाप्रबंधक बीएल गुप्ता ने जेएनवीयू के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कवि डॉ. कौशलनाथ उपाध्याय वरिष्ठ कथाकार डॉ. हरिदास व्यास का सम्मान किया। हिंदी काव्य प्रतियोगिता में प्रत्युष प्रजापति प्रथम, चंचल गहलोत द्वितीय जयदीप कच्छवाह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रवीरसिंह राठौड़ ने किया रवि गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी तरह एसबीबीजे अंचल कार्यालय द्वारा हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह बैंक के प्रबंध निदेशक ज्योति घोष की ओर से जारी संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के महाप्रबंधक जोधपुर नेटवर्क राजीव शर्मा ने किया। उप महाप्रबंधक जोधपुर अंचल मनजीत सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक हिम्मतसिंह शेखावत, एनएन विश्वास, एके सिंह, आरपी शर्मा मानसिंह कच्छवाह मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया। संयोजन राजीव रंजन प्रकाश ने किया।
इसी तरह हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता के तहत शनिवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय राबड़िया में श्रुतलेख, सुलेख निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। अध्यापक नेमीचंद गौड़ रामाकृष्ण बोहरा ने हिंदी की उपयोगिता बताई।
भाषण,सुलेख, निबंध श्रुतिलेख प्रतियोगिता आयोजित
हिंदीदिवस के मौके पर चौपासनी श्याम मनोहर मंदिर स्थित संकल्प एकेडमी में बच्चों के लिए भाषण, सुलेख, श्रुतिलेख, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि मुख्य अतिथि गौरीशंकर आचार्य थे। महेंद्र सिंह गुर्जर नवीन शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। समारोह में विजेता रहे स्टूडेंट दलजीत, निरंतन, निशा, दीक्षा, मनीषा, ज्योति, अंकिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आर्यन एकेडमी भाकरासनी में हिंदी दिवस पर बच्चों के लिए गीत-कविता और निबंध प्रतियोगिता हुई। समारोह में शिक्षिका प्रतीक्षा बोहरा, माधवी बिड़ला अंकिता बिड़ला ने बच्चों को सम्मानित किया। इसी तरह से राउमावि करवड़ में हिंदी दिवस मनाया गया। रामावि जोलियाली में हिंदी दिवस पर बच्चों के लिए निबंध वा