पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों का प्रदर्शन आज, धरना भी देंगे

शिक्षकों का प्रदर्शन आज, धरना भी देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक, शिक्षाधिकारी संघर्ष समिति की ओर से रविवार को दोपहर 12:15 बजे एकीकरण, समानीकरण मंत्रियों एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रेसला के प्रदेश सभाध्यक्ष डॉ. राजूराम चौधरी ने बताया कि यह धरना राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ, राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी संघ, राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील), राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

प्रस्तावितट्रांसपोर्ट नगर की दरें बढ़ाए जाने पर रोष

जोधपुरगुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव प्रवीण कुंभट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास शहर विधायक कैलाश भंसाली ने मिला। उन्होंने मोगड़ा में बसाए जाने वाले ट्रांसपोर्ट ऑटोमोबाइल नगर की आरक्षित दर जेडीए द्वारा 3400 रुपए प्रति वर्ग मीटर से 10,840 रुपए प्रति वर्गमीटर कर दिए जाने पर रोष जताया। प्रतिनिधिमंडल में कानराज मोहनोत, रणवीरसिंह बैंस, मीठालाल जैन, मोहनलाल लूंकड़ नरेशसिंह राठौड़ शामिल थे।