- Hindi News
- सरदारपुरा पुलिस ने एक माह में ही बंद कर दिया लूट का मामला
सरदारपुरा पुलिस ने एक माह में ही बंद कर दिया लूट का मामला
29 जून को फैक्ट्री मैनेजर के साथ लूट, 30 जुलाई को लगा दी एफआर
जोधपुर . शहरमें लूट की बढ़ती वारदातों की जांच को लेकर पुलिस किस कदर उदासीन है, इसका एक उदाहरण सरदारपुरा पुलिस ने पेश किया है। गत 29 जून को महावीर कॉम्पलेक्स के पीछे एक फैक्ट्री मैनेजर के साथ हुई लूट की वारदात के मामले को केवल एक माह में ही बंद कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने इस माह में कोई जांच-पड़ताल नहीं की।
भीतरी शहर में जूनी मंडी बालाजी मंदिर के पास रहने वाला नीरज पुत्र बालकिशन वैष्णव बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में मैनेजर है। 29 जून को रात 10:30 बजे वह सरदारपुरा में खरीदारी कर घर लौट रहा था। महावीर कॉम्पलेक्स के पीछे गली में पांच बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट कर गले में पहनी सोने की चेन, 25 हजार रुपए नगद, पर्स, एटीएम कार्ड अन्य दस्तावेज लूट कर भाग गए। नीरज ने तुरंत ही सरदारपुरा पुलिस थाने में रिपाेर्ट दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच एसआई पोलाराम को सौंपी। पोलाराम ने आरोपियों की पता लगाने की बजाय 30 जुलाई को मामले में एफआर लगा दी।
आरोपियोंका कोई सुराग नहीं लगा
^मामलेमें पूरी जांच की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसलिए एफआर लगा दी गई। अगर पीड़ित जांच से संतुष्ट नहीं है, तो फिर से जांच करवा दी जाएगी।^ इस्माइलखान, थानाधिकारी,सरदारपुरा