- Hindi News
- जालानी राष्ट्रीय सचिव शुक्ला अध्यक्ष चुने गए
जालानी राष्ट्रीय सचिव शुक्ला अध्यक्ष चुने गए
जोधपुर. ऑलइंडिया एसबीबीजे एम्पलाइज को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑल राजस्थान बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के जयपुर में आयोजित संयुक्त अधिवेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। निर्वाचन अधिकारी वेणुगोपाल की देखरेख में संपन्न इस चुनाव में जोधपुर के बैंक कर्मचारी नेता एलएल जालानी को राष्ट्रीय सचिव और कानपुर के अशोक शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीकानेर के वाईके शर्मा, जयपुर की विमला गुप्ता, मुंबई के अशोक परब, भटिंडा के पवन जिंदल फरीदाबाद के ईश्वरसिंह को उपाध्यक्ष, जयपुर के महेश मिश्रा को महासचिव, उदयपुर के डीके जैन जयपुर के अरुण कुलवाल को सर्व सम्मति से सचिव चुना गया। जोधपुर अंचल से उप महासचिव राजेश शर्मा जोधपुर, सहायक महासचिव आर फ्रांसिस, क्षेत्रीय सचिव शैतानसिंह भाटी जैसलमेर, बीएल जैलिया बाड़मेर से हैं। कार्यकारिणी सदस्य जोधपुर के रमेश मेहता, जालोर के ललित मेहता, जोधपुर की मंजू जैन, अनिल चौधरी, गजेंद्रसिंह चुने गए हैं। जालानी राजेश शर्मा का जोधपुर पहुंचने पर एसबीबीजे जालोरी गेट पर बैंक कर्मचारियों ने स्वागत किया।
जालानी के अध्यक्ष चुने जाने पर कर्मचारियों ने स्वागत किया।