पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर टीम बैडमिंटन के फाइनल में

जोधपुर टीम बैडमिंटन के फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जोधपुरकी छात्रा टीम ने राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया,जहां उसका सामना टोंक से होगा। यहां गौशाला क्रीड़ा संगम के इनडोर हॉल में चल रही इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जाेधपुर ने जयपुर को और टोंक ने बीकानेर को हराया। छात्र वर्ग में टोंक ने बीकानेर को और श्रीगंगानगर ने उदयपुर को हराकर फाइनल में जगह बना ली।

सुनीलअनिल राजस्थान टीम में

जोधपुर.जोधपुरके सुनील गुजरात और अनिल खन्ना राजस्थान पाॅवर लिफ्टिंग टीम में चुन गए हैं। यह टीम गोवा में होने वाली नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी। सुनील 74 किलाे और अनिल 93 किलो भार वर्ग में चुने गए हैं।

अजयस्मृति क्रिकेट कल से

जोधपुर.अजयव्यास स्मृति पुष्करणा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से यहां लाचू कॉलेज ग्राउंड पर खेली जाएगी। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास इस प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगी।

कैरमप्रतियोगिता 19 से : ओपनकैरम प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर तक यहां रेलवे इंस्टीट्यूट में खेली जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 18 सितंबर तक दे सकते हैं।