जोधपुर क्रिकेट संघ के चुनाव आज
जोधपुरजिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव रविवार को होंगे। इस बार चुनाव में दो अलग-अलग ग्रुप एक ही दिन चुनाव करवा रहें हैं। एक तरफ अशोक गहलोत गुट और दूसरी तरफ अंजनी माथुर सक्रिय हैं। गहलोत गुट में करण सिंह मेड़तिया और लक्ष्मण खेतानी अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए हैं। अशोक गहलोत और घनश्याम वैष्णव सचिव पद के लिए मैदान में है। इनके अलावा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और आयोजन सचिव के लिए रविवार को चुनाव होंगे। चार संयुक्त सचिव और छह संयुक्त आयोजन सचिव निर्विरोध चुन लिए गए हैं। दूसरी तरफ दूसरे गुट में अध्यक्ष पद के लिए अंजनी माथुर का सीधा मुकाबला तेज प्रकाश से है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी सचिव पद के लिए मैदान में हैं। इनके सामने अमृतलाल गहलोत हैं।
आरसीएपर निर्भर रहेंगे दोनो गुट : रविवारको होने वाले चुनाव के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर निर्भर रहेगा कि वह कौन से गुट को मान्यता दे। फिलहाल अंजनी माथुर के ग्रुप का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रहते अंजनी माथुर ने ललित मोदी का समर्थन किया था। उस वजह से उन्हें सचिव पद खोना पड़ा था। चार वर्ष की गुमनामी के बाद वे एक बार फिर सक्रिय हैं।