संदीप मिस्टर जैन पल्लवी मिस जैन बनीं
श्रीमहावीर युवा संघ की ओर से 17वें जैन स्नेह मिलन समारोह के अंतर्गत शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में संदीप लूंकड़ मिस्टर जैन और पल्लवी जैन मिस जैन रहीं। संयोजक अक्षय पगारिया ने बताया कि सरदारपुरा स्थित महावीर गेम्स कॉम्पलेक्स में विनोद ग्रुप के सौजन्य से आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उमड़े। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विनोद सिंघवी विशिष्ट अतिथि थे। मिस्टर एवं मिस जैन के 14 प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं जैन संस्कारों के अनुरूप अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शगुन उर्फ अिनता हासनंदानी और एंजल एंड गूर्वज मुंबई के डांस ग्रुप ने डांस अदाओं से छटा बिखेरी। कार्यक्रम में विश्वास मेहता, प्रशांक बोहरा, ओपेक गोलिया, आशीष गुलेच्छा, सुनील कोठारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतिभागियों ने जैन संस्कारों के अनुरूप अपने कौशल का प्रदर्शन किया। (इनसेट में) अभिनेत्री अनिता हासनंदानी।